दर्दनाक हादसाः सड़क दुर्घटना में गई पति-पत्नी की जान, भांजी घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। ऋषव कुमार


उपमंडल देहरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। डीएसपी देहरा रेजिडेंस के सामने एनएच 503 पर लोअर सुनेहत पंचायत के तहत हुए इस सड़क हादसे में पति- पत्नी की मौत हो गई जबकि उनकी भांजी घायल है। श्रीबालाजी रेस्तरां के निकट मोड़ पर एक ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हुई और कार में सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। कार में पीछे बैठी उनकी भांजी गंभीर रूप से घायल है, उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

कार में सवार लोग ज्वालामुखी के उमर के तहत डोग देहरियां के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वे चंडीगढ़ से अपने घर जा रहे थे। इन लोगों ने कार सड़क किनारे खड़ी कर रखी थी इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार को बुरी तरह से कुचल दिया। ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। कार के टक्कर मार कर टक्कर भी सड़क किनारे पलट गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में से शवों को जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला गया। शवों को टांडा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।


 


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत