सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
सिरमौर। क्राइम डेस्क

रेणुकाजी में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक युवक ने 75 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। पुलिस युवक को तलाश कर रही है। रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के नौहराधार तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव भानरा मे 75 वर्षीय महिला के साथ बीते 30 जून की रात दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की बहु ने बताया कि ससुर का देहांत हो चुका है और सास अलग कमरे में रहती है। 

30 जून की रात करीब 12 बजे सास के चीखने की आवाज सुनाई दी। उसने अपने पति को जगाया और बाहर आए। उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था और व्यक्ति भाग चुका था। जब उन्होंने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला डरी हुई और उसके कपड़े फटे हुए थे। वह कुछ बोल नही पा रही थी। पीड़िता ने उस वक्त सिर्फ इतना बताया कि धर्मपाल का लड़का था। पिछले कल दोपहर बाद फिर बहु ने पूछा तो पीड़िता ने बताया कि मनीष पुत्र धर्मपाल उसके साथ गलत काम किया है। पीड़ित महिला ने घर में लगी खिड़की से भागते हुए देखा। उसके पश्चात परिजन मेडिकल के लिए महिला को  नौहराधार सीएचसी ले गए। 

रात करीब साढ़े आठ बजे महिला का मेडिकल हुआ। मेडिकल रिपोर्ट जांच के लिए भेजी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस को युवक नहीं मिला, वह फरार बताया जा रही है। एक अन्य सूचना के मुताबिक पीड़िता को सोलन अस्पताल ले जाया जा रहा है। उधर थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ धारा 452, 354, 376 के तहत मामला दर्ज  किया जा चुका है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में होगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

कभी बेटे की लाश देखने, कभी घायल पति को संभालने दौड़ती रही ज्योति

अफगानिस्तान संकट: अब भी 20 भारतीय नागरिक, 140 अफगान सिख और हिंदू फंसे, आना चाहते हैं वापस

कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सुखविंदर सरकार ने 1500 रुपए की गारंटी नहीं की पूरी, पहले से पेंशन ले रही महिलाओं की राशि 1500 रुपए की

दर्दनाक हादसा: गाड़ी में सोए रह गए चार लोग, आए थे भूस्खलन कि चपेट में

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

सोलन:यूको बैंक प्रबंधक पर धोखादड़ी का मामला दर्ज