साँप काटने के बाद हॉस्पिटल के बजाय जाड़-फुक करवाई, मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बिलासपुर। नेटवर्क
फ़ाइल फ़ोटो:google.com

सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले बैंहजी गांव का 13 वर्षीय सूर्यांश पुत्र संजय कुमार रात को बिस्तर पर सो रहा था. रात करीब डेढ़ बजे उसे अपने बिस्तर पर किसी कीड़े के रेंगने का पता चला. जब परिवार वालों ने बिजली जलाई तो उन्हें सूर्यांश के बिस्तर पर एक सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया. यह सांप सूर्यांश को डस चुका था और उसकी टांग से खून निकल रहा था. बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय घर वालों ने पास के गांव के एक व्यक्ति को बुलाकर उससे झाड़ फूंक करवाने का कार्य शुरू करवा दिया.

रात भर झाड़ फूंक का सिलसिला
सुबह तक यह सारा परिवार बच्चे के ठीक होने का इंतजार करता रहा. रात भर झाड़ फूंक का सिलसिला जारी रहा, लेकिन जब बच्चा ठीक नहीं हुआ तो फिर सुबह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोरंज ले जाया गया. यहां मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई. अस्पताल प्रशासन ने घटना के बारे स्थानीय पुलिस को सूचित किया और हमीरपुर पुलिस ने सरकाघाट पुलिस को घटना की सूचना दी.

क्या बोली पुलिस
सरकाघाट पुलिस ने हमीरपुर पहुंचकर सूर्यांश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है. डीएसपी सरकाघाट चन्द्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

कभी बेटे की लाश देखने, कभी घायल पति को संभालने दौड़ती रही ज्योति

अफगानिस्तान संकट: अब भी 20 भारतीय नागरिक, 140 अफगान सिख और हिंदू फंसे, आना चाहते हैं वापस

कोहली का 'विराट' शतक: केकेआर के खिलाफ गरजा किंग का बल्ला, IPL और टी20 में इन उपलब्धियों को हासिल कर रचा इतिहास

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सुखविंदर सरकार ने 1500 रुपए की गारंटी नहीं की पूरी, पहले से पेंशन ले रही महिलाओं की राशि 1500 रुपए की

दर्दनाक हादसा: गाड़ी में सोए रह गए चार लोग, आए थे भूस्खलन कि चपेट में

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

सोलन:यूको बैंक प्रबंधक पर धोखादड़ी का मामला दर्ज