किन्नौर: पहाड़ी से गिरा मलबा, दबी सवारियों के साथ HRTC बस

हिमाचल क्राइम न्यूज़

किन्नौर। एन. के नेगी



किन्नौर जिले के निगुलसेरी नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में एचआरटीसी बस की चपेट में आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस मलबे में दब गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है। 


बताया जा रहा है कि किन्नौर जिले मे मूरंग हरिद्वार रूट की यह बस है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। चट्टानें गिरने से कई वाहन मलबे में दब गए हैं। एचआरटीसी बस और अन्य वाहनों में कितने लोग सवार थे, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


गौरतलब है कि 25 जुलाई 2021 को किन्नौर जिले के बटसेरी में सांगला-छितकुल मार्ग पर पहाड़ी से दरकी चट्टानों की चपेट में एक पर्यटक वाहन आ गया था। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन को चट्टानों ने हवा में ही उड़ा दिया था और 600 मीटर नीचे बास्पा नदी के किनारे दूसरी सड़क पर जा गिरा था।






 मृतकों में मां और पुत्र-पुत्री समेत 4 राजस्थान के, छत्तीसगढ़ के दो, महाराष्ट्र और दिल्ली का एक-एक पर्यटक था। सभी पर्यटक दिल्ली से ट्रैवल एजेंसी के वाहन में किन्नौर घूमने आए थे। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर से बटसेरी स्थित बास्पा नदी पर बना 120 मीटर लंबा लोहे का पुल भी पलक झपकते ही धराशायी हो गया था।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

मंत्री के PSO ने की SDO कि पिटाई, मंत्री बोले "अधिकारी से PSO का नाम आया गलती से"

व्यवस्था परिवर्तन: हिमाचल पर्यटन निगम के 8 होटल जाएंगे निजी हाथों में, आदेश जारी

कैबिनेट का फ़ैसला: 11 से 22 अगस्त तक स्कूल बंद, जानिए अन्य कैबिनेट के फ़ैसले

टीकाकरण: इंदौर ने रचा देश में नया इतिहास, एक दिन में सर्वाधिक 2.23 लाख टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बना

प्रशासन की पोल: ऑपरेशन के बाद बेसहारा मरीज को कुर्सी पर बिठाकर घर लाना पड़ा

69000 Shikshak Bharti: दोनों पक्षों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकीं, 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई आज

Sambhal: दिल्ली में नहीं मिला जावेद हबीब और उसका बेटा, अब मुंबई में खोज; पांच करोड़ की ठगी में दर्ज हैं 32 केस

वॉट्सएप पर शादी का इन्विटेशन कर सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली