सिरमौर: सड़क के किनारे घूम रहा था तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। सहयोगी संवाददाता


जिला मुख्यालय नाहन से करीब 20 किलोमीटर दूर शिमला हाईवे के साथ लगती ग्राम पंचायत बनेठी के गांव लादू में इन दिनों तेंदुए का खौफ लोगों को सता रहा है. यहां सड़क किनारे तेंदुआ घूमता दिखाई दिया. तेंदुए को लेकर क्षेत्र के लोग काफी भयभीत हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।


स्थानीय लोगों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया. क्षेत्र में तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत एक्शन में आ गई और कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया. ग्राम पंचायत बनेठी की प्रधान बीना ने बताया कि पंचायत के गांव लादू में बावड़ी के नजदीक एक तेंदुआ दिखाई दिया था, जिसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई. इस दौरान वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था, जिससे लोगों में काफी डर है. फिलहाल वन विभाग द्वारा तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में जगंलों को छोड़कर तेंदुए अब बेखौफ रिहायशी इलाकों में घूमने लगे हैं. उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत थली में मंगलवार, 24 अगस्त देर रात एक तेंदुआ किसी के घर के आंगन में घूमता हुआ नजर आया. जिसे लोगों ने कमरे के अंदर से ही कैमरे में कैद कर लिया. जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है. अब लोग तेंदुए के डर से शाम के समय घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं. महिलाएं और बच्चे तो अंधेरा होने से पहले ही घरों में चले जाते हैं. यही नहीं रात के समय लोगों का रास्ते से होकर चलना भी मुश्किल हो गया है. पिछले दिनों चौरीधार के बगाश में भी देर रात एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में एक घर के स्टोर में घुस गया था।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों कि भर्ती के लिए नोटिस जारी, 31 अक्टूबर तक आवेदन कि अंतिम तारीख

कोटखाई मामले:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IG जहूर जैदी को दी जमानत

भाजपा का ही कार्य करें ऊर्जा मंत्री के लिए ठीक है:CM

हरियाणा में आफत बनी बेमौसम बरसात: 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित, 23 हजार किसानों ने मुआवजे का किया दावा

मिशन 2022 : गोरखपुर से ही आगाज करेंगे पीएम मोदी, गुरु गोरक्षनाथ की धरती से मांगेंगे जीत का आशीर्वाद

दर्दनाक हादसा: सल्ली में कार के खाई में गिरने से 2 की मौत

यूपी: अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर, 12 से ज्यादा की मौत, कई गंभीर

आईजीएमसी में 950 बेड, लेकिन मरीज 1586