सोलन: HRTC बस और ट्रक में ज़ोरदार टक्कर, 5 घायल

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। अंकित शर्मा



अर्की उपमंडल के अंतर्गत चमाकडी पुल के पास एक ट्रक और बस के बीच जबरदस्त टक्कर होने से 5 लोग घायल हो गए. ट्रक नंबर एचपी-63-4411 जो दाड़लाघाट से धर्मशाला की ओर जा रहा था जैसे ही चमाकडी पुल के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही एचआरटीसी बस नंबर एचपी-03बी-6206 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए. घायलों को जल्द ही 108 एंबुलेंस के माध्यम अर्की पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है.




जानकारी के अनुसार ट्रक चालक यशपाल पुत्र हरी राम गांव जाबल (नवगांव) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि एचपी-63-4411 ट्रक को लेकर दाड़लाघाट से धर्मशाला जा रहा था और जब वह ट्रक लेकर चमाकड़ी पुल के पास पहुंचा तो सामने से एचआरटीसी बस नंबर एचपी-03बी-6206 बडी तेज रफ्तारी और गलत दिशा से आई और ट्रक के साथ टकरा गई. गलत दिशा में और तेज रफ्तार से बस चलाने को लेकर पुलिस ने एचआरटीसी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज  कर लिया है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ धारा-279, 337 मामला दर्ज किया है.


अर्की में ट्रक और बस में टक्कर.डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि एचआरटीसी बस ड्राइवर बस तेज गति से चला रहा था. इस बीच सामने से आ रहे ट्रक को उसने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस ड्राइवर, ट्रक चालक, कंडक्टर सहित 2 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगमी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों कि भर्ती के लिए नोटिस जारी, 31 अक्टूबर तक आवेदन कि अंतिम तारीख

कोटखाई मामले:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IG जहूर जैदी को दी जमानत

भाजपा का ही कार्य करें ऊर्जा मंत्री के लिए ठीक है:CM

हरियाणा में आफत बनी बेमौसम बरसात: 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित, 23 हजार किसानों ने मुआवजे का किया दावा

मिशन 2022 : गोरखपुर से ही आगाज करेंगे पीएम मोदी, गुरु गोरक्षनाथ की धरती से मांगेंगे जीत का आशीर्वाद

दर्दनाक हादसा: सल्ली में कार के खाई में गिरने से 2 की मौत

यूपी: अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर, 12 से ज्यादा की मौत, कई गंभीर

आईजीएमसी में 950 बेड, लेकिन मरीज 1586