चम्बा: चलती कार पर गिरा पेड़, 1 कि मौत, 2 घायल

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

चम्बा। संवाद सूत्र



चंबा जिला में चलती कार पर एक पेड़ के अचानक गिर जाने के कारण हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। कार पर अचानक से पेड़ गिर जाने के कारण चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी श्रद्धालुओं से भरे कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार तीनों लोगों को कटर की मदद से गाड़ी को काट कर बाहर निकाला गया। हादसा नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित भानुपली के समीप हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही नंगल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार चंबा के तीन युवक भानुपली-बिलासपुर रेल मार्ग के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी में कर्मचारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि जब यह तीनों एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर श्रीआनंदपुर साहिब की ओर जा रहे थे। इसी बीच मार्ग में अचनाक से सूखे पेड़ का हिस्सा गाड़ी के आगे आ गिरा, जिसके चलते चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नंगल की ओर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे कैंटर से जा टकराई। 


हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी की खिड़कियों को कटर की सहायता से काटकर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय अशरफ भट्ट निवासी चंबा के तौर पर हुई है। जबकि इस हादसे में घायल हुए दो व्यक्तियों की पहचान संजय ठाकुर व विमेश निवासी चंबा के रूप में हुई है। इस हादसे में कैंटर में सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें ही आईं हैं। इस हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी पवन चैधरी ने की है। नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए