शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। न्यूज़ डेस्क

मामला रामपुर उपमण्डल के झाकड़ी थाना क्षेत्र में पेश आया, जहां 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी ने भी अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और जहर निगल लिया। आस-पड़ोस वाले महिला को तुरन्त अस्पताल ले गए तथा उसे बचा लिया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। पुलिस को मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक झाकड़ी के बठाडा गांव में देवेंद्र नेगी (50) और पत्नी नीलू देवी (46) रह रहे थे। इनकी संतान नहीं है। देवेंद्र नेगी पेशे से टैक्सी चालक है। कल देर रात देवेंद्र ने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया। इसका पता जब पत्नी को लगा, तो उसने आस-पड़ोस को सूचित किया। पति की मौत को महिला बर्दाश्त नहीं कर पाई और तनाव में आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। ग्रामीण उसे सराहन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसके उपचार में जुटे और उसकी हालत बेहतर है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पति के फंदा लगाने के बाद उसने भी अपनी जिंदगी खत्म करने का निर्णय लिया और जहरीली चीज खा ली।

महिला के मुताबिक किसी ने उस पर जहर खाने का दवाब नहीं डाला। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की हालत ठीक होने पर उसे आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं उसके पति के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अब तक की पड़ताल में सुसाइड नोट नहीं मिला है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

पालमपुर: एक साल पहले भाई ने बहन कि डोली को दिया था कन्धा, अब दिया अर्थी को ☹️

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग