कोरोना काल मे पहुंचे सीजन के पहले सेब

हिमाचल क्राइम न्यूज़
सोलन। न्यूज़ डेस्क


सब्जी एवं फल मंडी सोलन में सेब की खेप पहुंचने लगी है। अभी शिमला के कुछ क्षेत्रों में ही सेब तैयार हुआ है। सीजन की पहली खेप आने से बागवानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। बुधवार को करसोग से टाइडमैन सेब के 200 बॉक्स मंडी में पहुंचे। इसमें एक बॉक्स 600 से 1600 रुपये तक बिका। आने वाले दिनों में सेब के दाम और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय सेब व्यापारियों की मानें तो सेब सीजन पूरी तरह से चलने में करीब एक या दो सप्ताह लग सकते हैं।

अभी बाहरी राज्यों के बहुत कम व्यापारी सोलन पहुंचे हैं। स्थानीय व्यापारी ही सेब की खरीद कर रहे हैं। पांच जुलाई तक सेब मंडी परवाणू में भी सेब पहुंचना शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार सेब मंडी परवाणू और सोलन में हर वर्ष सेब से अरबों रुपये का कारोबार होता है। इस बार कोविड-19 के तहत किसानों-बागवानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। 

सब्जी एवं फल मंडी सोलन में आ रहे सेब का आकार छोटा है। कुछ कच्चा सेब भी पहुंच रहा है। सीजन से पहले मंडी पहुंचने पर इस सेब को हालांकि अच्छे दाम मिल रहे हैं। इसमें सिर्फ अभी टाइडमैन सेब ही मंडी पहुंचा है। रॉयल, गोल्डन सहित अन्य किस्मों के सेब को मंडी पहुंचने में करीब दो सप्ताह लगेंगे। बाहरी राज्यों के कारोबारी भी परवाणू और सोलन मंडी पहुंचेंगे।

ग्रेड के हिसाब से बिक रहा सेब
मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में सेब सीजन की पहली खेप पहुंच गई है। इसमें पहली खेप में 400 बॉक्स सेब पहुंचा है। बागवानों को ग्रेड के हिसाब से अच्छे दाम मिल रहे हैं। हालांकि, अभी सिर्फ करसोग का सेब ही मंडी पहुंचा, जबकि अन्य क्षेत्रों का सेब भी दो सप्ताह तक मंडी में पहुंचना शुरू हो जाएगा।
 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

28 लाख की पेमेंट में थमा दी 25 लाख की रद्दी: कागज की गड्डी देख कारोबारी के उड़े होश, पुलिस ने भी नहीं की मदद

आज का शब्द: सौध और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'स्वप्न और सत्य'

First Look of Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने, 280किमी/घंटे की रफ्तार का सपना साकार

West Asia War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे

Indian Navy: भावी खतरों का सामना कैसे? समुद्री चुनौतियों का जिक्र कर नेवी चीफ एडमिरल त्रिपाठी ने दिया ये जवाब