Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
किन्नौर। अमित नेगी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में कोरोना वायरस के बीच जारी कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच शराब खरीद रहे पांच युवकों से पुलिस कर्मचारियों पर 50 हजार रुपये वसूलने के आरोप लगे हैं। इन्हीं पांच युवकों में शामिल रोबिन ने इसकी शिकायत पास में ही भावानगर थाने में दी। इसके बाद किन्नौर जिले में कटगांव पुलिस चौकी में तैनात आठ पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनमें एक हेडकांस्टेबल, चार कांस्टेबल और तीन होमगार्ड शामिल हैं। किन्नौर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि इनकी जगह चौकी में नया स्टाफ तैनात कर दिया गया है, जबकि मामले की जांच का जिम्मा एसडीपीओ भावानगर राजू को सौंपा गया है.

आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने दस हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला है। सारी रकम ऑनलाइन खातों में डलवाई गई। इस मामले में किन्नौर के विधायक जगत सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल को लॉकडाउन के दौरान भावानगर के कटगांव शराब ठेके पर पांच युवक पहुंचे। शराब ठेका बंद होने पर यांगपा के पांच लड़के शराब लेने सेल्समैन के क्वार्टर पहुंचे तो सेल्समेन ने कटगांव चौकी पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

चौकी के हेड कांस्टेबल रवि सहित टीम ने सभी लड़कों को चौकी लाया और पीएचसी कटगांव में इनका मेडिकल करवाया। इन लड़कों को हेड कांस्टेबल ने डराने-धमकाने और ठेका लूटने जैसे आरोप लगाकर जेल भेजने का दबाव डाला। उसके बाद हेड कांस्टेबल ने आईपीएच विभाग के कटगांव में कार्यरत रजत के खाते में 60 हजार रुपये डालने का दबाव बनाया। सचिन नेगी ने यूको बैंक से 60 हजार रुपये ऑनलाइन 17 अप्रैल को पीएनबी बैंक की कांगड़ा शाखा में ट्रांसफर किया।

इसके बाद रजत ने डॉ. राहुल धीमान जो कटगांव में कार्यरत है, उसके खाते में 25-25 हजार रुपये दो बार ट्रांसफर किए। उसके बाद डॉ. राहुल ने ज्यूरी में राहुल केमिस्ट के नाम से एसबीआई के खाते में पैसा ट्रांसफर किया। उसके बाद राहुल केमिस्ट ने पैसा हेड कांस्टेबल रवि को दिया। 10 हजार रुपये हेड कांस्टेबल के कहने पर पुलिस के साथ लॉकडाउन में कानून व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए लगाने वाहन के मालिक ड्राइवर के अकाउंट में ट्रांसफर किया। यह पैसे भी गाड़ी मालिक ने हेड कांस्टेबल को सौंप दिए।

चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तुरंत लाइन हाजिर किया गया है। उनके स्थान पर नए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। एसडीपीओ भावानगर राजू को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत