Solan:जमातीयों कि तीसरी रिर्पोट आई सामने, निकली नेगेटीव

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
सोलन। श्वेता डोगरा

मंगलवार को सोलन जिले से राहत की खबर आई। नालागढ़ में कोरोना संक्रमित तीनों जमातियों की रिपोर्ट तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें, नालागढ़ में दिल्ली मरकज से लौटे तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद तीनों आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया था। यहां इनकी रिपोर्ट दो बार निगेटिव आने के बाद इन्हें बद्दी नगर परिषद के विश्राम गृह में क्वारंटीन किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को तीनों जमातियों के तीसरी बार रिपीट सैंपल जांच के लिए शिमला भेजे गए थे। देर रात इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि काठा में इस समय 11 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं जिनमें से ऊना के पांच जमातियों की दो रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। बुधवार को इन सभी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।

हिमाचल में मंगलवार को 459 संदिग्ध कोरोना वायरस मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें 278 की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 3340 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 39 व्यक्तियों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभी तक प्रदेश में 8298 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया था, जिनमें से 5380 लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि पूर्ण कर स्वस्थ हैं। शेष 2918 लोग अभी भी निगरानी में हैं।  राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 23 है। 11 मरीज ठीक हो गए हैं और चार प्रदेश के बाहर जा चुके हैं। एक की मौत हुई है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत