525 लोग पहुंचे लाहौल स्पीति

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू। रुचिका ठाकुर

कुल्लू-मनाली में फंसे किसान-बागवान अपने घर पहुंचने लगे है। बुधवार को मनाली से लाहौल के लिए तीसरा जत्था रवाना हुआ, जिसमें 526 लोग रोहतांग होते हुए घर पहुंचे। मनाली से टैक्सियों में गए लोगों को कोकसर तक टैक्सी वालों ने पहुंचाया जबकि कोकसर से आगे इन लोगों को एचआरटीसी की बसें उपलब्ध करवाई गईं। सभी 526 लोगों का कोठी में विभागीय टीम द्वारा स्वास्थ्य जांचा गया तथा उसके बाद ही लोगों का जत्था आगे बढ़ा। बुधवार को जाने वाले राहगीरों में जिला चम्बा के पांगी व किलाड़ के लोगों की संख्या अधिक रही है। लाहौल-स्पीति प्रशासन की मानें तो एक सप्ताह के भीतर सभी लोगों को लाहौल घाटी में पहुंचा दिया जाएगा। एचआरटीसी केलांग डिपो के आरएम मंगल मनेपा ने बताया कि मनाली से अधिक लोग आने के चलते टैक्सियां कम पड़ गईं जिसके चलते कोकसर तक बसें भेजनी पड़ीं।

मनाली-रोहतांग मार्ग में जारी है बर्फीली हवाओं का दौर 

मनाली-रोहतांग मार्ग में बर्फीली हवाओं का दौर निरंतर जारी है तथा राहगीरों को बीच-बीच में हिमखंड व भू-स्खलन की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों-बागवानों के घर पहुंचते ही कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है। हालांकि लाहौल की आधी घाटी में मटर बिजाई हो चुकी है, लेकिन गाहर, तिनन व चंद्रा वैली में अभी बिजाई शेष है।

मेडिकल जांच के बाद ही दिया प्रवेश : एसपी


एसपी लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने बताया कि रोहतांग दर्रा खुलने के बाद लाहौल घाटी प्रवेश करने वालों पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। कोकसर पुलिस चैक पोस्ट में परमिट दिखाने के बाद नाम पता दर्ज होने पर व मेडिकल जांच के बाद ही लोगों को घाटी में प्रवेश करने दिया जा रहा है। बुधवार को कुल्लू से लाहौल घाटी में करीब 526 लोग पहुंचे हैं, जिनको कोकसर में मेडिकल चैकअप व पुलिस सत्यापन के बाद ही घाटी में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए