औद्योगिक क्षेत्र ्रपरवाणू के सेक्टर पांच में हुई मंडी निवासी की हत्या मामले को पुलिस ने 24 दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को रविवार को कसौली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपित संदीप निवासी गांव व डाकघर इंगलीशिया, बदादपुर, तहसील व जिला गाजीपुर, उत्तरप्रदेश को सोनीपत और ओमप्रकाश निवासी गांव दाडुवापुर डाकघर प्लासी तहसील आऊला जिला बरेली उत्तरप्रदेश को कालका से गिरफ्तार किया गया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि हरी राम राणा की हत्या केवल लूट के लिए ही की गई है।

53 वर्षीय हरिराम राणा निवासी गांव धर्मपुर जिला मंडी 18 मार्च की शाम को परवाणू स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के बाद सेक्टर पांच होते हुए सेक्टर चार स्थित अपने आवास की ओर जा रहा था। इसी दौरान उस पर अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने हत्यारों की तलाश जारी कर दी थी, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण हत्या आरोपितों तक पहुंचने में पुलिस को समय लग गया।
डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपितों का सुराग पुलिस को जल्द ही लग गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें गिरफ्तार करने में समय लग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान भी पुलिस इन पर नजर बनाए हुए थी। सूत्रों व लोकेशन के आधार पर शनिवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि लूट के लिए ही हत्या की गई है। रिमांड के दौरान आरोपितों से और भी आवश्यक जानकारियां जुटाई जाएंगी।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए