सीएम सुक्खू के गृह जिले में एक बड़े नेता का करीबी चिट्ठा समेत गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
हमीरपुर। क्राइम डेस्क


प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम के बीच बुधवार को हमीरपुर जिले के बड़सर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. खास बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी एक बड़े नेता का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है, जिससे यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बड़सर के अंतर्गत समलेहड़ा जंगल के पास नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया. इसके साथ ही एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला है, जिससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि आरोपी नशे की तस्करी में शामिल हो सकता है.

कौन है आरोपी?
गिरफ्तार युवक की पहचान 27 वर्षीय आकाश शर्मा निवासी बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बड़सर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने क्या कहा?
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया, "जांच पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है. कानून सभी के लिए बराबर है और किसी भी तरह का दबाव या प्रभाव जांच में आड़े नहीं आने दिया जाएगा. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाया था और उसका नेटवर्क कितना बड़ा है."

राजनीतिक हलकों में चर्चा
बताया जा रहा है कि आरोपी बड़सर से जुड़े एक बड़े नेता का करीबी रिश्तेदार है. इसी वजह से यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा में है. हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा.

एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद कार्रवाई
गौरतलब है कि इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही हमीरपुर में प्रदेश सरकार की ओर से एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन किया गया था. इसमें करीब 15 हजार छात्रों और आम लोगों ने नशे के खिलाफ शपथ ली थी. ऐसे समय में यह गिरफ्तारी नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और गंभीर बनाती है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से