नादौन: ड्रग्स सहित 1 लाख के कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
हमीरपुर। क्राइम डेस्क
 

 नादौन पुलिस थाना क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नादौन के झलाण गांव में एक घर से नशीले पदार्थाें के साथ-साथ कैश और गोला-बारूद बरामद किया है। इस मामले में मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब पूरा शहर और प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में व्यस्त है। एक तरफ राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर एक रिहायशी घर से चिट्टे के साथ गोला-बारूद मिलने की खबर से शहर में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस इस बरामदगी को बहुत गंभीरता से ले रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए नादौन पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी योगेश कुमार और उसकी मां रीना देवी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने 8.93 ग्राम चिट्टा, 0.48 ग्राम चरस, 1,01,800 रुपए की नकदी और गोला-बारूद बरामद किया। इसके अलावा नशे के कारोबार में इस्तेमाल होने वाली एक वेइंग मशीन (तोलने का कांटा), फॉयल पेपर और नशा सेवन के लिए इस्तेमाल किया गया अधजला 10 रुपए का नोट भी जब्त किया गया है।

कॉल हिस्ट्री और नैटवर्क खंगालेगी पुलिस
एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की कॉल हिस्ट्री और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच की जाएगी ताकि नशे के पूरे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और सबसे अहम सवाल यह है कि घर में गोला-बारूद किस मकसद से रखा गया था और इसे कहां से लाया गया।

पुलिस की जनता से अपील 
पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसएचओ ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे चिट्टे और नशे के सौदागरों के खिलाफ खुलकर सामने आएं और पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज को खोखला कर रहे इस नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

Kaushambi News: Police और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के बीच मुठभेड़, Encounter में हत्थे चढ़ा बदमाश Latest News क्राइम News18 हिंदी

भारी तूफान और बारिश के कारण हिमाचल के कई क्षेत्रों में हुआ भारी नुक्सान

चारधाम यात्रा 2021: पर्यटन विभाग जल्द जारी करेगा एसओपी, इतनी तय हो सकती है तीर्थयात्रियों की संख्या 

Annual Crime Data : पिछले साल के मुकाबले 15.05 फीसदी कम हुए दिल्ली में अपराध, वाहन चोरी के आंकड़े भी घटे

भारत को मिली T20 मेज़बानी, धर्मशाला में भी होगा मैच

दर्दनाक हादसा: बर्फ़ देखने जा रहे युवकों कि कार गिरी खाई में, 1 कि मौत

बेबसी: पत्नी को लगवाना था टीका, गोद में उठाकर ले गया 76 वर्षीय बुजुर्ग, बोला- डॉक्टर ने नहीं दी व्हीलचेयर

तनाव बढ़ा: चीन की कंपनी को अमेरिका से 60 दिन में बाहर होने के आदेश, जासूसी के बढ़ते खतरे को देख फैसला