क्राइम: साढ़े 70 हजार कैश और चिट्टे सहित पुलिस जवान और बिजली कर्मी गिरफ्तार, 1 आरोपी दूसरी बार गिरफ्त में

हिमाचल क्राइम न्यूज़
बिलासपुर। 


बिलासपुर पुलिस ने पुलिस जवान और बिजली कर्मचारी चिट्टा और 70500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर तस्करी का आरोप है. आरोपी पुलिस जवान को दूसरी बार चिट्टे के साथ पकड़ा गया है. आरोपी ड्रग एडिक्ट भी बताया जा रहा है.

 प्रदेश में चिट्टा (हेरोइन) सेवन और तस्करी में पुलिस के जवान भी शामिल हैं. ताजा मामले में बिलासपुर पुलिस ने एक पुलिस जवान और बिजली कर्मचारी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी जवान को दूसरी बार चिट्टे के साथ पकड़ा गया है. दोनों से 2.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर पुलिस ने जिले के सुंगल के पास नाकाबंदी की थी. इस दौरान पुलिस जवान और बिजली बोर्ड के कर्मी को चैकिंग के लिए रोका तो 2.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया. इसके अलावा, 70,500 रुपये नकदी भी दोनों के पास मिली है. एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सदर पुलिस टीम ने 2.85 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि सदर थाना पुलिस ने एसएचओ राजेश पराशर की अगुवाई में नाका लगाया था. दोनों आरोपी कार में सवार थे. आरोपियों की पहचान बिजली कर्मचारी सुरेंद्र कुमार (37 ),  गांव बागी, बनौला, जिला बिलासपुर, और पुलिस जवान विशाल कुमार (32) , गांव बिनौला, बिलासपुर के रूप में हुई है. गौरतलब है कि पुलिस जवान विशाल कुमार को 3 जनवरी 2025 में भी बिलासपुर में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर से चिट्टा तस्करी  में लग गया.


शिमला से बिलासपुर में तैनाती
पहली गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमानत मिल गई थी और फिर उसे शिमला में तैनात किया गया था. हालांकि, बाद में जवान ने सेटिंग करते हुए दोबारा बिलासपुर में अपनी तैनाती करवा ली और अभी उसे विजिलेंस बिलासपुर में अटैच किया गया था. हालांकि, उसके बारे में पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी. बताया जा रहा हैकि आरोपी ड्रग एडिक्ट के साथ साथ चिट्टे की सप्लाई भी करता है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टी की तस्करी में अब तक 60 से अधिक सरकारी कर्मचारियों का भूमिका सामने आ चुकी है. इन्हें नौकरी से निकालने की भी तैयारी की जा रही है.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

Kaushambi News: Police और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के बीच मुठभेड़, Encounter में हत्थे चढ़ा बदमाश Latest News क्राइम News18 हिंदी

भारी तूफान और बारिश के कारण हिमाचल के कई क्षेत्रों में हुआ भारी नुक्सान

चारधाम यात्रा 2021: पर्यटन विभाग जल्द जारी करेगा एसओपी, इतनी तय हो सकती है तीर्थयात्रियों की संख्या 

Annual Crime Data : पिछले साल के मुकाबले 15.05 फीसदी कम हुए दिल्ली में अपराध, वाहन चोरी के आंकड़े भी घटे

भारत को मिली T20 मेज़बानी, धर्मशाला में भी होगा मैच

दर्दनाक हादसा: बर्फ़ देखने जा रहे युवकों कि कार गिरी खाई में, 1 कि मौत

बेबसी: पत्नी को लगवाना था टीका, गोद में उठाकर ले गया 76 वर्षीय बुजुर्ग, बोला- डॉक्टर ने नहीं दी व्हीलचेयर

तनाव बढ़ा: चीन की कंपनी को अमेरिका से 60 दिन में बाहर होने के आदेश, जासूसी के बढ़ते खतरे को देख फैसला