कुल्लू:मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
कुल्लू। रुचिका

तांदी पुल के समीप मूलिंग पुल पर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण मनाली-लेह मार्ग 7 घंटे बंद रहा। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 5 बजे मूलिंग पुल के पास बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। जिस समय पत्थर गिरे उस समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिस कारण कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। सड़क बंद होने की जानकारी मिलते ही बीआरओ मशीनरी सहित मौके पर पहुंचा और सड़क बहाली के कार्य शुरू किया।


चट्टानें बड़ी होने के कारण उन्हें हटाने में समय लग गया। लगभग 7 घंटे के बाद बीआरओ ने सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। बीआरओ अधिकारी ने बताया कि बरसात के कारण मनाली-लेह मार्ग पर जगह-जगह भू-स्खलन हो रहा है, जिस कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मूलिंग के पास चट्टान गिरने से मार्ग बंद हो गया था, वहीं मार्ग बहाली के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए