IGMC रैगिंग मामला: एएसपी रैंक के अधिकारी करेंगे मामले कि जांच

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला।
फ़ाइल फ़ोटो: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में सामने आए रैंगिग के मामले में आरोपी दोनों सीनियर छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भी पुलिस को सौंप दी है. इस मामले पर बुधवार को एसपी मोहित चावला का बयान भी सामने आया है. इस पूरे मामले पर एसपी ने कहा कि सदर थाने में केस दर्ज किया गया है. इस मामले की छानबीन का जिम्मा एएसपी  रैंक के अधिकारी को सौंपा गया है. पीड़ित छात्र की शिकायत के बाद आरोपियों का मेडिकल करवा लिया गया था. अब मामले से जुड़े हर पहलू पर जांच की जा रही है।

एसपी मोहित चावला ने छात्रों के लिए कहा कि अगर किसी भी शिक्षण संस्थान में इस तरह की चीजें हो रही हैं तो अपने परिजनों को बताएं या पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं. वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल रजनीश पठानिया ने कहा कि एंटी रैगिंग कमेटी ने दोनों पक्षों से बात की है. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. कमेटी ने अपने स्तर पर छानबीन कर पूरी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी दी है. अब आगे की जांच पुलिस करेगी. फिलहाल दोनों सीनियर्स को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं. आपको बता दें कि सोमवार रात को IGMC के बॉयज हॉस्टल में थर्ड इयर के छात्र ने अपने दो सीनियर्स पर मारपीट और रैगिंग का आरोप लगाया था।

जूनियर छात्र ने लगाया था आरोप

मालूम हो कि शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में कथित तौर पर रैगिंग का मामला सामने आया था. दो सीनियर पर जूनियर छात्र की रैगिंग करने का आरोप लगा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार रात दो सीनियर, जो इंटर्न बताए जा रहे हैं, उन्होंने MBBS के थर्ड इयर के छात्र की पिटाई कर दी. आरोप है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे. हॉस्टल के गेट पर जमकर हंगामा हुआ और इस दौरान दोनों सीनियर्स ने जूनियर की पिटाई कर दी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो हुई।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत