सिरमौर: ट्रक चालक ने एक कार बचाने के चक्कर में पलटा, सभी सुरक्षित

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
सिरमौर।

नाहन से करीब 7 किलोमीटर दूर मारकंडा पुल से करीब एक किलोमीटर पीछे एनएच-7 पर माल से लदा हुआ एक ट्रक पलट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक (एचपी 17डी-6951) कालाअंब रुचिरा पेपर मिल से पेपर भरकर पांवटा जा रहा था। यह पेपर कालाअंब वालिया ट्रांसपोर्ट से देहरादून जाना था। जब ट्रक जुड़ा का जोहड़ एनी एप्स पंप हाऊस से करीब 3 मोड़ आगे पहुंचा तो एक तरफ झोल खा गया, जिसके चलते चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया।

ट्रक में चालक और परिचालक सवार थे जोकि बिल्कुल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि ट्रक सड़क के बिल्कुल बीचोंबीच पलटा लेकिन यातायात अवरुद्ध नहीं हुआ। वहीं मौके पर अभी पुलिस नहीं पहुंची थी। जानकारी तो यह भी है कि ट्रक चालक ने मोड़ पर एक कार को बचाने का प्रयास किया था, जिसके चलते यह हादसा हो गया। इस दौरान कार चालक मौके पर नहीं रुका और वहां से भाग गया, जिसके चलते परिचालक को कार का नंबर पढ़ने का मौका नहीं मिला।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए