हाई कोर्ट का फैसला: अब जेई पोस्ट के लिए बीटेक नहीं, केवल डिप्लोमा होल्डर्स होंगे एलिजिबल

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला।

बीटेक डिग्री होल्डर्स अब जेई इलेक्ट्रिकल में आवेदन नहीं कर सकेंगे। केवल डिप्लोमा होल्डर्स ही इस पद के लिए योग्य होंगे। प्रदेश हाईकोर्ट ने डिप्लोमा होल्डर्स के पक्ष में यह फैसला सुनाया है। इससे एक तरफ जहां डिप्लोमा होल्डर्स को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के हजारों बीटेक डिग्री होल्डर्स को बड़ा झटका लगा है। उनका कहना है कि इसका मतलब तो यह हुआ कि उच्च शिक्षा वाले जेई पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। उनका कहना है कि इससे पहले, तो ऐसे कोई नियम नहीं थे और जेई पदों पर कई बीटेक होल्डर्स सेवारत हैं।

 जून, 2018 में चयन आयोग हमीरपुर ने विद्युत बोर्ड में जेई की 222 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए हजारों डिग्री और डिप्लोमा धारकों ने आवेदन कर दिया। उस वक्त डिप्लोमा धारकों ने आर एंड पी रूल्स का हवाला देकर हाईकोर्ट में केस दायर कर दिया कि डिप्लोमा होल्डर्स ही जेई के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब आयोग ने भी डिग्री को इस पद के लिए योग्य नहीं माना।

 वहीं, हाईकोर्ट का कहना है कि बीटेक की डिग्री डिप्लोमा के बाद की जाती है, लेकिन ये  दोनों अलग-अलग विषय हैं। तर्क यह भी दिया जा रहा है कि यदि डिप्लोमा होल्डर्स को जेई के पद के लिए मौका नहीं मिलता है, तो वे किस पद के लिए आवेदन करेंगे, क्योंकि इलेक्ट्रिशियन और लाइनमैन के लिए अब आईटीआई होल्डर्स को लिया जाता है।

 साथ ही इस बात का भी हवाला दिया जा रहा है कि यदि उच्च शिक्षा वाले भी इलेक्ट्रिशियन और लाइनमैन या फिर जेई जैसे पदों के लिए आवेदन करेंगे, तो आईटीआई या डिप्लोमा होल्डर्स के पास क्या ऑप्शन रह जाएगी। उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद जहां डिप्लोमा होल्डर्स ने राहत की सांस ली है, वहीं बीटेक डिग्री धारकों का कहना है कि इसका मलतब, तो यह हुआ कि उच्च शिक्षा के कोई मायने नहीं हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए