शिमला:धँस रहा रिज़ का एक हिस्सा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। विशेष संवाददाता

प्रदेश के शिमला  जिले के एतिहासिक और धंसते रिज मैदान को बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया शुरु कर दी है. लोक निर्माण विभाग ने आईआईटी रूड़की को धंसे हुए क्षेत्र पर लगने वाले डंगे का डिजायन का काम सौंपा है और आईआईटी रूड़की ने भी जल्द डिजाइन देने के लिए दावा किया है. इस डिजायन को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने आईआईटी को 6 लाख 16 हजार रूपये दिए हैं. इस डिजाइन के अंर्तगत ही डंगे के बेसमेंट का कार्य किया जाएगा. इसके अलावा, पाइल्स डालने का कार्य भी इसी डिजायन के अंर्तगत होगा.

फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई
हालांकि, आईआईटी रूड़की की टीम ने अपनी पहली रिपोर्ट में लोक निर्माण विभाग को बताया था कि जिस क्षेत्र में रिज धंसा है, वहां पर मलबे की मिट्टी होने के चलते करीब 50 से 60 फीट गहराई में कंकरिट पाइल्स डाली जानी है. उसके उपर ही बेसमेंट का कार्य किया जाना है. लेकिन अभी तक फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है फाइनल रिपोर्ट के बाद डिजायन का कार्य भी किया जाना है. इसके लिए टीम ने कार्य करना शुरू कर दिया है.

यह बोले अधिशासी अभियंता

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके सोनी ने कहा कि डिजाइन बनाने के लिए आईआईटी रूड़की को 6 लाख 16 हजार दे दिये गए हैं और टीम ने दावा किया है कि मिट्टी जांच का कार्य पूरा हो गया है और डंगे का डिजायन कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. डिजायन आने के तुरंत बाद कार्य भी शुरू कर लिया जाएगा.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए