HPTU में 2021 में आएंगे 21 नए ट्रेड, मार्किट कि मांग के अनुसार होगा सर्वे

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में 21 नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, जिसमें बीटैक कम्प्यूटर साइंस, ऑटोमेशन, जिम, ओपन थिएटर, स्टेडियम, स्किल डिवैल्पमैंट सहित कई नए कार्य शुरू किए जाएंगे और यूनिवर्सिटी को अगले साल तक पूरी तरह से पेपरलैस किया जाएगा। यह जानकारी शिमला में तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने पत्रकारों से सांझा की।

नए शोध करने वाले छात्र को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय कई कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। नए शोध करने वाले छात्र को 50 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जबकि अध्यापकों के लिए भी 30 लाख रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। 4 सितम्बर से तकनीक विश्व विद्यालय वार्षिक परीक्षाओं को शुरू करने जा रहा है और 30 सितम्बर तक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय अगले सत्र से योग विषय को भी शुरू करने जा रहा है।

पहली बार ऑफ कैंपस की शुरूआत


मंत्री ने बताया कि इसके अलावा तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने पहली बार जनजातीय क्षेत्र में ऑफ कैंपस की शुरूआत की है और इसी शैक्षणिक सत्र से ऑफ कैंपस में बीटैक कम्प्यूटर साइंस और एमबीए (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट) के विषय शुरू किए जाएंगे, जिससे जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ होगा।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से