हिमाचल कोविड के 60 मामलों कि दस्तक

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 शिमला।

प्रदेश में बुधवार को 60 नए मामले आए हैं। चंबा में 23, सिरमौर 10, कुल्लू 17, कांगड़ा  आठ और मंडी में दो पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा में 13 मामले जिले के पुखरी ब्लॉक से हैं। कोरोना काल में चंबा में अब तक 253 केस आए हैं। पिछले सात दिनों में 114 केस आए हैं। वहीं रिकवर अब तक 110 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चंबा में अब सक्रिय मामले 143 हो गए हैं। सिरमौर से 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिसमें आठ पांवटा क्षेत्र के हैं.


नायब तहसीलदार की पत्नी व बेटा भी पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल प्रदेश  खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर का पीएसओ (48)  भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।कुल्लू में 17 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सभी संक्रमित सेब सीजन के लिए आए हुए कामगार हैं।ये कामगार यूपी, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल से हैं और क्वारंटीन थे। मंडी जिले के गांव पारगी में 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त संक्रमित बद्दी बद्दी से घर आया है।  वहीं जवाहर नगर में कोरोना पॉजिटिव मृतक की पत्नी भी संक्रमित हुई है।
कांगड़ा जिले में देहरा, थुरल, बैजनाथ, योल, अलिहाल, पालमपुर और लवान खड्ड से नए मामले आए हैं। संक्रमितों में तीन सेना के जवान भी शामिल हैं। धर्मशाला में पति-पत्नी, उनके दो बच्चों समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।  सोलन जिले में एक साथ 50 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। नए मामलों में सबसे ज्यादा बद्दी नालागढ़, सोलन, अर्की और परवाणू से हैं।  इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3629 पहुंच गया है। 1264 सक्रिय मामले हैं। 2321 मरीज ठीक हो गए हैं। बुधवार को 48 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 16 की मौत हो चुकी है। 26 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।
कोरोना संक्रमित संधोल की महिला का अंतिम संस्कार, बेटे के दोस्त ने दी मुखाग्नि
संधोल तहसील की कोरोना संक्रमित मृतक बुजुर्ग महिला का दाह संस्कार बल्ह में सुकेती खड्ड किनारे विशेष श्मशानघाट में बुधवार को किया गया। हिंदू रीति रिवाज से पूरे सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर दाह संस्कार किया गया। महिला का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव आया है। अंतिम संस्कार में परिवार की ओर से कोई भी शामिल नहीं हो पाया। बेटे के दोस्त ने मुखाग्नि दी। बुजुर्ग महिला अपने पूरे परिवार के साथ दोहते की शादी में चंडीगढ़ गई थी।

जब ये लोग चंडीगढ़ से वापस आए तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित महिला ने मंगलवार को दम तोड़ा। महिला के अंतिम संस्कार में किसे शामिल किया जाए, प्रशासन भी लगातार महिला के बेटे के संपर्क करता रहा। बेटे ने अपने दोस्त को अंतिम संस्कार में भेजने की जानकारी दी। उसके बाद बेटे के दोस्त ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार संधोल रमेश कुमार शामिल हुए। एसडीएम धर्मपुर सुनील वर्मा ने कहा कि महिला का अंतिम संस्कार विधि विधान से किया गया।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी