प्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ा, 3 हज़ार ऊपर है कुल आंकड़ा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। विशेष संवाददाता

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हंै। जहां ऊर्जा मंत्री सहित उनके पी.एस.ओ. की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी वहीं अब ऊर्जा मंत्री के अटैंडैंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का पी.एस.ओ. भी कारोना पॉजिटिव पाया गया है।  प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3150 पहुंच गई है। यहां पर राहत भरी खबर यह है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और वन मंत्री राकेश पठानिया की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 98 नए मामले आए हंै। संक्रमितों में सोलन के 35, सिरमौर के 15, चम्बा के 13, कांगड़ा के 12, ऊना के 8, शिमला के 4, कुल्लू के 6, बिलासपुर के 4  व मंडी का 1 मरीज शामिल है।


शुक्रवार को सोलन जिला में 35 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 मामले सोलन शहर, 1 कंडाघाट व 3 मामले परवाणु में सामने आए हैं, जबकि अन्य सभी मामले जिला के बी.बी.एन. क्षेत्र में आए हैं।  चम्बा जिला में आए 13 संक्रमितों में 8 धरोग मोहल्ला के हैं। इनमें 40 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 67 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 64 वर्षीय पुरुष, 59 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय महिला शामिल हंै। सभी पहले से संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। वहीं सेना का जवान व सीआईएसएफ.जवान की महिला रिश्तेदार भी पॉजिटिव पाई गई है। शिमला में आए कोरोना संक्रमितों में 3 मिलिटरी के जवान शामिल हंै। इनकी उम्र 24 से 45 साल के बीच है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए