मंडी: कपड़े कि दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
मंडी। रजनीश ठाकुर

जिला एक दुकान में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। यहां शहर के चौहाटा बाजार के साथ लगती चंद्रलोक गली में एक कपड़े की एक दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौकेपर पहुंच कर विभाग ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार चंद्रलोक गली में विराज जसवाल की कपड़े विराज जसवाल चलाते हैं। 

बीती देर रात करीब तीन बजे उन्हें पड़ोसियों का फोन आया और उन्होंने बताया कि आपकी दुकान से धुआं निकल रहा है। मौके पर ही विराज अपनी दुकान पर पहुंचे और उन्होंने शटर खोलकर देखा तो दुकान में आग लग चुकी थी।

गनीमत यह रही कि दमकल विभाग ने आग पर समय रहते काबू पा लिया गया नहीं तो शहर में कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदार विराज जसवाल ने बताया कि दुकान में 13 लाख का कपड़ा रखा था वहीं दो लाख के करीब फिटिंग और फर्नीचर था सारा जलकर राख हो गया है। इसके अलावा दुकान में 1500 के करीब नगदी भी खाक हो गई है।

 दुकानदार के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। वहीं, मौके पर हल्का पटवारी ने घटना स्थल का जायाजा लिया और आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस दौरान प्रभावित परिवार को मौके पर आकर 5 हजार की राहत राशि भी प्रदान की है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए