कांगड़ा:मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिला व्यक्ति का शव

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। क्राइम डेस्क

रविवार को पुलिस ने पंचरुखी के युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में नगरोटा बगवां के वार्ड नम्बर-2 में एक महिला के घर के बाहर सीढ़ियाें पर लैंटर के छज्जे से लटकती हुई बरामद की है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई तथा घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लगा रहा।
युवक की पहचान विक्रम (38) पुत्र ज्ञान चन्द निवासी घाड़ चथमी के रूप में की गई है। युवक पंचरुखी में टैंट हाऊस चलाता है तथा अपने पीछे पत्नी व 3 छोटे बच्चे (दो बेटियां व एक बेटा) छोड़ गया है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि उनके बेटे की हत्या करके उसे लटकाया गया है। युवक की आल्टो कार घटना स्थल से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़ी बरामद हुई है तथा बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8 बजे उसे 78 मील में देखा गया था।
PunjabKesari, Police Image

मौके पर पहुंचे डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, एसएचओ नगरोटा बगवां श्याम लाल, एएसआई अशोक राणा सहित पुलिस टीम ने मामले की हर पहलू से जांच आरंभ कर दी तथा यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसका पता लगाने के लिए धर्मशाला से फोरैंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। फोरैंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा कर लेब में जांच हेतु भेज दिए हैं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए