ज़िला चम्बा और हमीरपुर में आए कोरोना के नए 20 मामले

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
चम्बा/हमीरपुर।

सोमवार को सुबह हमीरपुर व चंबा में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर निवासी एक महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई थी, उसकी रिपोर्ट भी पाॉजिटिव आई है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में रविवार को उपचाराधीन हमीरपुर की बड़सर निवासी 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को ब्रेन ट्यूमर था। उपचार के दौरान 21 अगस्त को उनका कोरोना टेस्ट लिया गया और 22 को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 



उधर कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक और व्यक्ति की मौत हो गई। नालागढ़ क्षेत्र का 45 वर्षीय व्यक्ति पीजीआई चंडीगढ़ में ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आया था। सीएमओ सोलन डॉक्टर एनके गुप्ता ने बताया व्यक्ति को और भी कई गंभीर बीमारियों ने जकड़ा हुआ था। इस कारण पीजीआई में उसने दम तोड़ दिया। चंबा जिला में छह लोग जुलाकड़ी, तीन लोग हरदासपुरा व एक तीसा के धनेरी गांव में पाया गया है। 

दूसरी ओर हमीरपुर में 10 और लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 17 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि संक्रमित पाए गए 10 लोगों में से तीन के सैंपल मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लिए गए थे। इनमें 55 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवक शामिल है। बड़सर के गांव गारली की 27 वर्षीय महिला और बद्दी से आई तथा गृह संगरोध में रह रही बड़सर के ही गांव भकरेड़ी की 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जाहू में 28 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। 



नादौन उपमंडल के गांव ढोला कोहाल में उत्तर प्रदेश से आए 42 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवती पॉजीटिव पाई गई है। इन्हें गृह संगरोध में रखा गया था। नादौन के गांव अमरोह में लुधियाणा से आई 63 वर्षीय और लुधियाणा से ही लौटी चबूतरा क्षेत्र के गांव तनियान्कर की 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। ये दोनों महिलाएं भी गृह संगरोध में रखी गई थीं।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध