HPU 15 सितंबर से परीक्षा करवाने कि तैयारी में जुटा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। न्यूज़ डेस्क

एचपीयू स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की रेगुलर और री अपीयर परीक्षाएं एकसाथ करवाने को लेकर शेड्यूल जारी करने की तैयारी कर रहा है। 15 सितंबर से परीक्षाएं शुरू करने की योजना है। यूजीसी की ओर से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीस सितंबर तक करवाने की दी गई समयसीमा और सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद परीक्षा करवाने के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

ये परीक्षाएं भी सरकार और यूजीसी की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक ही करवाई जाएंगी। परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 43 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाने हैं। इसमें करीब 60 हजार परीक्षार्थी रेगुलर और री अपीयर परीक्षाएं देंगे। 

यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 सितंबर तक पूरी करवाने के बाद पीजी की परीक्षाएं करवाने को लेकर तैयारी चल रही है। इस माह अंत तक परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि यूजीसी के निर्देशों और सरकार के परीक्षा करवाने के आदेशों के मुताबिक पूरी कार्य योजना बनाई जा रही है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए