COVID-19: कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामले, 29 नए मामले आए सामने

हिमाचल क्राइम न्यूज़। 
(केशव अहलूवालिया)

राज्य में कोविड संक्रमण के मामले लगातार जारी है। शुक्रवार को हिमाचल में कोरोना संक्रमण के नए 29 मामले सामने आए हैं। प्रदेश के ज़िला ऊना में 15, चंबा में 10 और कांगड़ा में 4 मामले सामने आए हैं। ऊना से गुरुवार को कोरोना जांच के लिए भेजे गए 176 सैंपल्स में 15 पॉजिटिव पाए गए। जबकि 160 सैंपल नेगेटिव आए, 1 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। संक्रमितों में अंब उपमंडल के लोअर अंदौरा का 52 वर्षीय व्यक्ति है, यह जम्मू से लौटा है और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में है। हरोली उपमंडल के गांव सेंसोवाल में 49 वर्षीय महिला और उसका 21 वर्षीय बेटा भी संक्रमित पाए गए है, यह परिवार जालंधर से लौटा था। 

ऊना उपमंडल के गांव बहडाला का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है, यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना शहर के वार्ड 2 का 65 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है, यह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और क्षेत्रीय अस्पताल में डायलसिस करवा रहा था। वहीं ऊना उपमंडल की ही पीएनबी ब्रांच रक्कड़ कॉलोनी का 35 वर्षीय मैनेजर संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल लिया था। 


हरोली उपमंडल के बाथू गांव का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है यह कुवैत से लौटा था यह इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। वहीं कांगड़ा जिला के देहरा के गांव सेहरी के 50 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, यह हरोली के पंजावर में स्थित पीएनबी बैंक का कर्मी है। संक्रमित के संपर्क के चलते इसका सैंपल हुआ था। ऊना उपमंडल के भडोलियाँ कलां का 28 वर्षीय सेना का जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह उत्तराखंड से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में हैऊना उपमंडल के ही संतोषगढ़ के वार्ड 2 का 44 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इसका सैंपल हुआ था। 

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की 36 वर्षीय महिला कर्मी पॉजिटिव पाई गई है यह भी संक्रमित के संपर्क में आई थी। उपमंडल हरोली के गांव सलोह का 31 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है संक्रमित के संपर्क में आने के चलते ही इसका सैंपल लिया गया था। उपमंडल ऊना के ही टक्का गांव की 38 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है, फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। गगरेट का 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल लिया गया था। वहीं ऊना उपमंडल के मलाहत का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है, फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। इसके साथ ही जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 431 हो गई है जिसमें से 317 रिकवर और 114 एक्टिव केस है। यहां पर माइग्रेटेड इन के 18 मामले आये है। 



चंबा में भी आज 10 नए केस सोने आए हैं। इनमें एक 48  साल का पुरूष, 37 साल का पुरूष, 31 साल का युवक, 43 साल का पुरूष, 30 साल का युवक, 25 साल का युवक, 47 का पुरूष, 38 साल का पुरूष, 53 साल का पुरूष और एक 30 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी झारखंड से आए थे और होम क्वारंटाइन थे। 

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए