कालका-शिमला नेशनल हाईवे क्षत्रिग्रस्त

हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। स्पेशल डेस्क

राज्य के कालका-शिमला नेशनल हाईवे सनवारा के नजदीक नंदे का थडा में पहाड़ दरकने से करीब चार घंटे बंद रहा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से ठप रही। इस स्थान पर पिछले काफी समय से पहाड़ धंस रहा है। पहाड़ धंसने के कारण नंदे के खड़ा गांव को भी खतरा हो गया है। हाईवे को बहाल करने के लिए  मशीनों के जरिये सड़क से मलबा हटाया गया। धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी सहदेव ने बताया कि परवाणू से सोलन की ओर आने वाले वाहनों को चक्कीमोड़ से वाया भोजनगर जोहडजी से होकर कुमारहट्टी किया गया ।


जबकि सोलन की ओर से परवाणू जाने वाले वाहनों को धर्मपुर-कसौली चौक वाया गढ़खल जगेशु होते हुए परवाणू के लिए किया गया । उन्होंने कहा कि हाईवे को बहाल कर दिया गया है। अगर बारिश ज्यादा होती होती है तो इस स्थान पर और भी मलबा आने की आशंका जाहिर की जा रही है। फोरलेन कंपनी के परियोजना निदेशक बलविंदर सिंह ने बताया कि मौके पर तीन मशीनें और कंपनी के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए