दो गांवों और हमीरपुर शहर के एक वार्ड में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां हटाईं

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
हमीरपुर। न्यूज़ डेस्क

 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए जिला की दो ग्राम पंचायतों के दो गांवों और नगर निकाय क्षेत्र हमीरपुर के एक वार्ड में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने के कारण इन क्षेत्रों को अब कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। 

जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
 आदेशों के अनुसार हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत मति टीहरा के वार्ड नंबर 5, बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत पहलू के वार्ड नंबर 3 और हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 2 में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।

जिलाधीश ने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के संभावित मामलों का पता लगाने के लिए इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन इस अभियान के दौरान भी कोई नया केस नहीं मिला है। स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद इन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए