शिमला:खाई में गिरी बुलेरो जीप, 2 युवकों कि हुई मौत



हिमाचल क्राइम न्यूज़
शिमला। संवाद सूत्र




सुन्नी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और एक घायल हो गया. घायल को आईजीएमसी में भर्ती किया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी. डीएसपी ने जानकारी दी कि बडमैण और 18/2 रोड पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 मीटर नीचे जा गिरी. हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकाला.

गाड़ी में तीन लोग सवार थे

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में तीन लोग सवार थे. इस हादसे में मंडी जिले के करसोग क्षेत्र के बधारनू गांव का 27 वर्षीय युवक केहर सिंह घायल है. मंडी जिले की थुनाग तहसील के शंकर देहरा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय डिंपल कुमार की मौत हो गई. दूसरे मृतक की पहचान मंडी जिले के करसोग क्षेत्र के नायरा गांव के 20 वर्षीय दीपक चौहान के रूप में हुई. पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

ओवर स्पीड से हुआ एक्सीडेंट
डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि शुरूआती जांच में ओवर स्पीड और ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है. हालांकि अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गाड़ी कौन चला रहा था. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए