10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

रामपुर। संजय आहलूवालिया


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार 10 जुलाई को रामपुर में होगा। इससे पहले आज गुरुवार को पार्थिव शरीर दिनभर होलीलॉज में दर्शन के लिए रखा जाएगा। 9 जुलाई शुक्रवार को पार्थिव शरीर सुबह नौ बजे से  11:30 बजे के दर्शन के लिए रिज मैदान पर आम लोगों के बीच रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर एक बजे तक राजीव भवन कांग्रेस में दर्शन के लिए रखा जाएगा। 



दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना होगा। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में अंतिम संस्कार होगा। 


हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ।

दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश में कोई भी बड़े आयोजन  नहीं होंगे।



पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शोक के दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम नहीं होंगे। 

दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

ऊना में फुल स्पीड की मार, बेकाबू पिकअप के पलटने से चालक की मौत #हिमाचलक्राइमन्यूज़ ब्यूरो #ऊना। सहयोगी संवाददाता बंगाणा के तहत आने वाले धुंधला रोड़ पर देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मदन लाल पुत्र संसार चंद निवासी छपरोह बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की करवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार छपरोह निवासी मदन लाल पिकअप नंबर (HP-72B-7085) पर धुंधला रोड़ पर जा रहा था कि अचानक ही पिकअप अनियंत्रित हो गयी और पलट गई। पिकअप में फंसे मदन को लोगों ने कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसा तेज़ रफ्तारी के चलते पेश आया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। #HimachalNews #HindiNews