शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला। जिला संवाददाता


HRTC बस (एचपी63ए-2649) में अफीम की बड़ी तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने 3.844 किलोग्राम अफीम के साथ दो नेपालियों को काबू किया है। 


हैड कांस्टेबल अंकुश राणा ने झमराड़ी के नजदीक बस को चैकिंग के लिए रोका था। बस में सफर कर रहे दो नेपालियों ने पुलिस को देखकर फेडिस की तरफ भागने का प्रयास किया।


हैड कांस्टेबल अंकुश ने अपने साथी की मदद से नेपालियों को भागने से पहले ही दबोच लिया। पहचान पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम दल बहादुर व सोम बहादुर बताया। साथ ही क्रमश: अपनी उम्र 35 व 30 साल पुलिस को बताई।

 सामान की तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी अपने सामान में 10 प्लास्टिक के पैकेट लेकर सफर कर रहे थे। इसमें अफीम की खेप को छिपाया गया था। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि इन आरोपियों ने अफीम को कहां से खरीदा था।

आशंका यह भी जाहिर की जा रही है कि आरोपी नेपाल से इस खेप को लेकर यहां तक पहुंच गए थे। नेरवा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चौपाल के डीएसपी संतोष शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबार को लेकर पुलिस सख्ती से कदम उठा रही है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत