अनिल शर्मा चोरी छुपे बेटे आश्रय के लिए कर रहे प्रचार: रामस्वरूप

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा 


भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने बरोट, बोचिंग, बरधान और थलटूखोड़ में नुक्कड़ सभाओं में सुखराम परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने सुखराम को सिर माथे पर बैठाया, लेकिन उन्होंने सिर्फ अपना विकास ही करवाया।


अनिल शर्मा चोरी छुपे कांग्रेस उम्मीदवार अपने बेटे के लिए प्रचार कर रहे हैं। वे भाजपा में रहने का नाटक भर कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि 23 तारीख को जब परिणाम आएंगे तो कांग्रेस पार्टी का बोरिया बिस्तर गोल हो जाएगा।सुखराम एंड कंपनी के लिए अपना परिवार सर्वोपरि है।

चुनावी माहौल में फिल्मी कलाकार की तरह मंच से दहाडे़ं मारने लगे हैं। पूर्व मंत्री कौल सिंह पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि द्रंग क्षेत्र के लोगों ने उन्हें आठ बार जिताया, लेकिन क्षेत्र के लोगों को आश्वासन के अलावा वे कुछ नहीं दे पाए।

द्रंग नमक को लेकर वह स्विट्जरलैंड की सैर करके आए। अब वे उनसे मुझसे पूछ रहे हैं कि कारखाना क्यों नहीं लगा। रामस्वरूप ने कहा कि भूभू जोत टनल से चौहार घाटी में विकास रफ्तार पकड़ेगा।

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Lucky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत