प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
सोलन। वैभव चौहान


 प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहें है जहां हर दिन हत्या जैसी वारदात प्रकाश में आ रही है। ताजा मामला सोलन में आया है जहां एक व्यक्ति कि हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में फेंक के आरोपी व्यक्तियों ने वारदात को अंजाम दिया। 

एसपी सोलन गौरव सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि 28 सितंबर को शिवा नाम के युवक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके पिता प्रेम नायारण लापता हो गए हैं. थाना में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और फिर 30 सितंबर को पुलिस को वाकनाघाट के पास झाड़ियों में फर्नीचर की दुकान के पास मिला. बाद में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

एक ट्रांसपोर्टर के पास प्रेम नारायण मुनीम का काम करते थे 
25 सितंबर को बेटे को जानकारी दी थि कि सोलन में माल उतारा और फिर शिमला जाएंगे. 26 सितंबर को बेटे को फोन किया कि पिता खो गए हैं और मिल नहीं रहे हैं और बाद में ट्रक शिमला के ढली में मिला. बार बार चालक नीरज ने बेटे से कहा कि वह उनके पिता को तलाश कर लेंगे.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और तकनीकी सुबूतों के आधार पर दो आरोपियों नीरज कुमार (38), औरेया, यूपी और लाखन (19) को पुलिस ने अरेस्ट किया गया है. लाखन पिछे चल रही पिकअप का चालक था. ये सभी 23 सितंबर को यूपी के फिरौजाबाद तक हिमाचल के लिए निकले थे. 24 सितंबर को हत्याकांड को अंजाम दिया गया था और फिर आरोपी लाखन चंडीगढ़ की तरफ आ गया, जबकि नीरज शिमला चला गया. फिर इन तीनों ने कंडाघाट में एक ढाबे पर खाना खाया और फिर तीनों ने ट्रक में बैठकर शराब पी. इस दौरान नीरज ने तिरपाल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की, शव को वाकनाघाट फर्नीचर शोरूम के पास फेंका।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जब सोलन से सामान की डिलीवरी की तो शिमला के लिए निकले.  उन्होंने बताया कि ये फिरौजाबाद से कांच का सामान, चूड़ियां और अन्य चीजें लेकर आए थे.

क्यों की गई बहस
मुनीम प्रेम नारायण और ट्रक चालक में बहसबाजी की वजह सामान बना. मुनीम ने चालक से कहा था कि सामान की डिलीवरी केवल चंडीगढ़ तक होनी थी और वह सोलन का सामान भी ले आया.  पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने बताया कि वाकनाघाट में नेशनल हाईवे पर शव मिला था. शव की शिनाख्त प्रेम नारायण (58) निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है.


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत