हिमाचल में और चार निकले कोविड-19 पॉजिटिव केस

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो।
कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को चंबा में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। सभी जमाती हैं और तीसा क्षेत्र से हैं। जानकारी के अनुसार चंबा में सोमवार को 11 सैंपल लिए गए थे जिनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बाकि सभी सैंपल निगेटिव है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही हिमाचल में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है। इनमें से 11 जमाती हैं। 
 हिमाचल में सोमवार को 83 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 51 सैंपल ऐसे लोगों के लिए गए जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में दिल्ली हॉट स्पॉट से संबंधित हैं। अब तक कुल 456 लोगों की जांच की जा चुकी है। 4458 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 2013 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है एवं स्वस्थ हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि सीआरआई कसौली की प्रयोगशाला में भी कोरोना के नमूनों को जांच शुरू हो गई है। सोमवार को वहां 11 नमूने जांच के लिए आए हैं।

85 लोगों की पहचान
 कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में 85 लोगों की पहचान की गई। इसमें ज्यादातर तब्लीगी जमात के हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन्हें निगरानी में रखा जा रहा है। इन लोगों की जांच के नमूने दिशा-निर्देशानुसार लिए जाएंगे। 







Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला