चंबा: हिमाचल में एक और निकला कोरोना पॉजिटिव मामला

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
चंबा। विजय ठाकुर

चंबा के सिहुंता से ताल्लुक रखने वाले मीडिया कर्मी के संपर्क में आया एक ओर शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। सूत्रों का यह कहना है कि जिस क्वारंटाइन सैंटर में मीडिया कर्मी को रखा गया था, उसी सैंटर से एक ओर संक्रमित मिला है।  अब चंबा से ताल्लुक रखने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। जबकि कुल आंकड़ा 19 पहुंच गया है।
दीगर है कि 15 अप्रैल की देर शाम दो मीडिया कर्मियों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर आई थी, जो पंजाब के जालंधर से छिपकर हिमाचल पहुंचे थे। अब तक 12 रोगियों की रिकवरी भी हो चुकी है। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाया गया व्यक्ति भाटका गांव का रहने वाला है। उधर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने कोरोना को एक ओर नया मामला आने की पुष्टि की है। यह भी बताया जा रहा है कि एक सैंपल की जांच दोबारा की जा रही है। दीगर है कि वीरवार को कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी।

पॉजिटिव पाया गया शख्स डेराबस्सी से 27 मार्च को थुलेल पहुंचा था और 2 अप्रैल से इसे क्वारंटाइन किया गया। पॉजिटिव आए व्यक्ति को टांडा शिफ्ट किया जाएगा। इस खबर से एक बार फिर जिला में हड़कम्प मच गया है। विभाग द्वारा वीरवार को 70 सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। जिनमें से 68 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक पॉजिटिव और एक सैम्पल को रिपीट किया जाएगा। विभाग द्वारा शनिवार को पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राइमरी कांटेक्ट के सैंपल लिए जाएंगे सीएमओ चंबा डॉक्टर राजेश गुलेरी ने खबर की पुष्टि की है कहां की 70 में से 68 तक सैम्पल नेगेटिव आए है। जबकि एक पॉजिटिव सैम्पल को रिपीट किया जाएगा।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत