हिमाचल के लिए खुशखबरी, तीनों कोविड-19 संक्रमित का दूसरा टेस्ट भी निकला नेगेटिव

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा/ शिमला। अमन खांगटा

हिमाचल के लिए शुक्रवार को भी राहत की खबर आई है।  टांडा में भर्ती ऊना के तीन कोरोना पॉजिटिव जमातियों की दूसरी सैंपल रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। शुक्रवार को टांडा में इन जमातियों समेत 76 सैंपलों की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, अभी उनके दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद अस्पताल प्रबंधन छुट्टी देने पर फैसला लेगा।

ये मरीज मंडी और सुंदरनगर के रहने वाले हैं। अभी टांडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच है। इससे पहले कांगड़ा जिले के 63 साल की महिला समेत दो मरीज टांडा में ठीक हो चुके हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। 

वहीं आईजीएमसी शिमला में शुक्रवार को कोरोना को लेकर 19 सैंपलों की जांच की गई और पहले चरण में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सोलन जिले के नालागढ़ से तीन कोरोना पॉजिटिव जमाती की रिपोर्ट भी शामिल है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।  इस तरह हिमाचल के लिए राहत की खबर है। वहीं, सीआरआई कसौली में भी शुक्रवार को 18 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए