मंडी:दूध की क्रेट में छुपाकर शराब की तस्करी, इतनी बोतलें बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी। अक्षय ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल के सलापड़ में दूध के करेट में शराब की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दूध के करेट में ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। कोरोना वायरस से लगे लॉकडाउन के कारण शराब के ठेके भी बंद हैं। इस पर शराब माफिया तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है। सोमवार को पुलिस ने सलापड़ में नाका लगा रखा था।

इस दौरान दूध सप्लाई करने वाली जीप को जांच के लिए रोका। पुलिस को देख कर जीप चालक घबरा गया और जीप भगाने लगा। पुलिस की मजबूत नाकेबंदी के कारण जीप चालक भाग नहीं सका। पुलिस ने जीप को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो दूध के करेट में छुपा कर रखी 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस पर पुलिस ने जीप और शराब को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है।





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए