IGMC की रिपोर्ट आई सामने 11 नहीं बल्कि 7 पॉजिटिव केस

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला।

आईजीएमसी में 54 सैंपल रिपोर्ट में नया मोड़ आया है। रात 12:00 बजे तक रिपोर्ट को लेकर निचले स्तर से लेकर शीर्ष अधिकारी अलग-अलग बयान देते रहे, इसका नतीजा यह हुआ कि जबरदस्त कन्फ्यूजन पैदा हो गया। एमबीएम न्यूज नेटवर्क भी रात 12:00 बजे तक अधिकारिक बयान का इंतजार करता रहा। बहरहाल आज सुबह विभाग ने स्पष्ट किया है कि 54 में से 7 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, इसमें से बद्दी के चार पहले ही मेदांता शिफ्ट किए जा चुके हैं। चार उस उद्योगपति महिला मरीज के सम्पर्क में आये थे, जिसकी गत शुक्रवार पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से मौत हुई थी। अन्य तीन संक्रमित मरीज सोलन के ही नालागढ़ कस्बे में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ से लौटे तबलीगी जमात के हैं। लिहाजा आईजीएमसी में तीन को दाखिल किया गया है। तीनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए पीड़ित जमाती हैं।


    असमंजस इस कारण भी पैदा हुआ, क्योंकि विभाग अधिकारिक तौर पर मेदांता भेजे गए मरीजों को अपने रिकॉर्ड में शामिल नहीं कर रहा था। एक पक्ष आया कि सात पॉजिटिव पाए गए हैं, चार मेदांता भेजे गए हैं। हालांकि अब तक सब कुछ सही चल रहा था। विभाग द्वारा शाम के वक्त एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जाती थी, लेकिन बीती रात ऐसा ना होने से हड़कंप मचा गया। दीगर  हैै कि दूरदर्शन ने भी पॉजिटिव पाए गए रोगियों की संख्या को 11 ही दर्शाया था। सवाल इस बात पर भी है कि जब सरकार के अपने ही मीडिया ने रोगियों की संख्या 11 बता दी तो विभाग रात 12 बजे तक इस पर स्पष्टीकरण क्यों नहीं दे पाया। इसके इलावा रात 9 बजे से अफवाह फैलनी शुरू हो गई थी। उधर कोई असमंजस न फैले टांडा मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट को लेकर कांगड़ा प्रशासन ने देर रात यह साफ़ कर दिया कि रिपोर्ट का खुलासा रविवार को होगा। प्रश्न यह भी है कि इसी तरह का कदम आईजीएमसी में क्यों नहीं उठाया गया।   

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने रविवार को बताया कि नालागढ़ के कोरोना संक्रमित 3 मरीजों को आईजीएमसी के आइसोलेशन अस्पताल में लाया जा रहा है। जबकि बद्दी के संक्रमित 4 लोग उपचार के लिए हिमाचल से बाहर शिफ्ट हो गए हैं। तीन संक्रमित तबलीगी जमात के हैं। ये लोग जमात से लौटने के बाद क्वारंटाइन किये गए थे। इनके एक साथ संक्रमित पाए जाने से हड़कम्प मच गया है। प्रशासन यह भी जानने में जुट गया है कि संक्रमित जमाती नालागढ़ में कहां-कहां ठहरे और किस किस से मिले। इससे पहले तबलीगी जमात से लौटे मंडी जिला के तीन लोग ऊना में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। प्रदेश में तबलीगी जमात के 257 लोग क्वारंटाइन किये गए हैं। इनमें अभी तक छह में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हिमाचल में अब कोरोना वायरस के कुल 13 पॉजिटिव मामले हो गए हैं। तिब्बती मूल के 69 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। कोरोना संक्रमित 32 वर्षीय एक युवक को टांडा अस्पताल में एक हफ्ते के उपचार के बाद ठीक होकर घर भेज दिया गया है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

जानिए विश्व के गणित के मास्टरों के मास्टर के बारे में

Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

नशे के सौदागरों के विरूध बने सख्त कानून

अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

Alert: स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों के साथ दिमाग भी हो रहा है बीमार, डिजिटल आई स्ट्रेन की गिरफ्त में नौनिहाल

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी