बद्दी में फर्जी निजी क्लीनिक पर ड्रग व पुलिस टीम का छापा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
बीबीएन। अमनदीप सैनी

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के पास चक्कां में ड्रग विभाग व पुलिस की टीम ने एक फर्जी निजी क्लीनिक पर छापामारी कर भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की। पूछताछ करने पर उक्त क्लीनिक चालक कोई भी डिग्री व डिप्लोमा नहीं दिखा सका। पुष्टि करते हुए ड्रग इंस्पैक्टर अभिलाश चावला का कहना है कि ड्रग विभाग व बद्दी पुलिस की एसआईयू की टीम में शामिल एएसआई कल्याणा, चंद्रशेखर व राजेश कुमार ने बद्दी-चक्का मार्ग पर उक्त फर्जी डाक्टर के  क्लीनिक पर छापा मारा व उक्त डॉक्टर के पास से लगभग 2 पेटियां दवाइयों की बरामद की गईं।

 हैरानी की बात है कि उक्त फर्जी डॉक्टर बिना किसी रोकटोक  के शैड्यूल एच. के तहत बैन दवाओं व स्टीरायड का प्रयोग कर रहा था। स्थिति उस समय नाजुक हो गई जब इस डॉक्टर को बचाने के लिए कुछ स्थानीय लोग एकत्रित हो गए व उसे छोडऩे के लिए विभाग पर दबाव बनाने लगे। ड्रग इंस्पैक्टर अभिलाश चावला ने इन लोगों को इस डॉक्टर के पास पड़ी कुछ स्टीरायड दवाओं के  बारे में बताया कि अगर ये दवाइयां किसी मरीज को लगातार दे दी जाएं तो मरीज का लिवर, किडनी व हार्ट फेल हो सकता है।


अभिलाश चावला ने बताया कि उक्त डॉक्टर के पास रखी दवाइयों के सैंपल ले लिए गए हैं, वहीं ड्रग एवं कॉस्मैटिक एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाते हुए क्लीनिक को बंद करवा दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी डॉक्टर जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें स्थानीय लोग अपने घर व दुकानें किराए पर न दें। अगर कोई ऐसा डॉक्टर दुकान मांगता है तो उसकी डिग्री ड्रग विभाग में चैक करवाई जाए ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ होना बंद हो सके।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से