शिमला: चिड़गांव में आग लगने से 7 घर जलकर राख

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला। विनायक रेक्टा

प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में चिड़गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है. यहां अब आगजनी में 7 घर जल गए हैं, जबकि एक बुजुर्ग महिला भी जिंदा जल गई है. घटना रविवार दोपहर की है. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है. शिमला के एसपी ओमापति जम्बाल ने बताया कि नरेण सिंह के घर से यह आग लगी है और इससे साथ लगते घरों में यह आग फैली है. उन्होंने बताया कि नरेण सिंह के अलावा ईश्वर सिंह, मतवर सिंह, जगदीश, सरदार सिंह, सुंदर सिंह, गुलाब सिंह के घर जलकर राख हो गए हैं. इसके अलावा दो घर भी जले हैं।
7 घरों को राख कर दिया
जानकारी के अनुसार, रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र के तहत डुंगरियानी गांव की यह घटना है. रविवार को गांव में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने गांव के 7 घरों को राख कर दिया है. आग पर काबू पा लिया गया है. आगजनी में दो मंदिर भी खाक हुए हैं. वहीं, मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान ईश्वर सिंह की माता सोधा मणी (80) के रूप में हुई है. इश्वर सिंह का घर भी जल गया है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए