ऑफिस में घुसकर कर पीट डाला

जिला मुख्यालय नाहन में कृषि उपनिदेशक कार्यालय में घुसकर देर शाम जेई सहित 4 लोगों ने मिलकर उपनिदेशक के साथ मारपीट की व उन्हें कुछ देर के लिए बंधक भी बनाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें 41ए सीआरपीसी के तहत छोड़ दिया गया है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि उपनिदेशक कृषि विभाग राजेश कौशिक की तरफ से पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके विभाग के जेई दीपक चंदेल, कृषि विभाग के सेवानिवृत्त ड्राफ्ट्समैन अतर सिंह नेगी, शिक्षक शिशुपाल व राजेंद्र बब्बी ने कार्यालय में घुसकर देर शाम उनके साथ मारपीट की।


इतना ही नहीं, उन्हें कुछ देर के लिए बंंधक भी बनाया। इस दौरान कार्यालय में रखे सामान को भी नुक्सान पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट रॉड आदि से की गई है। एसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें 41ए सीआरपीसी के तहत छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल 4 लोगों में से 3 सरकारी कर्मचारी हैं जबकि एक सेवानिवृत्त कर्मी है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला