Covid-19:सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में होगी कटौती

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
शिमला।

Covid19 महामारी से बचाव को हुए लॉकडाउन से सरकारी स्कूलों की छुट्टियों पर कैंची चलना तय है। शैक्षणिक दिवस पूरे  करने के लिए बरसात, दिवाली सहित कई अन्य छुट्टियों में कटौती होगी। शीतकालीन स्कूल करीब डेढ़ माह और ग्रीष्मकालीन स्कूल एक माह तक बंद रहने के चलते आगामी छुट्टियों में कमी करने को सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग इस बाबत योजना बनाने में जुट गया है।

शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित अन्य जिलों में स्थित शीतकालीन स्कूलों में बीस फरवरी से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है। 16 मार्च से प्रदेश में सभी स्कूल पहले 31 मार्च, फिर 14 अप्रैल तक बंद किए गए। इसकी अवधि और बढ़ सकती है। ऐसे में शीतकालीन स्कूलों में करीब डेढ़ माह तक पढ़ाई प्रभावित हुई।
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में अप्रैल के पहले सप्ताह से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना था, लेकिन सत्र शुरू नहीं हुआ। इसकी भी भरपाई आने वाली छुट्टियों से होगी। बरसात, दिवाली की छुट्टियां कम कर शैक्षणिक दिवस पूरे किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कौन सी छुट्टियां कम की जानी हैं, इस पर योजना बनाई जा रही है। हालात सामान्य होते ही जब स्कूल खुलेंगे तो सरकार से मंजूरी लेकर इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा।


स्नातक परीक्षाएं 15 मई से पहले असंभव
कोरोना के चलते एचपीयू को बंद रखे जाने से विश्वविद्यालय का पूरा शैक्षणिक शेड्यूल गड़बड़ा गया है। लॉकडाउन जारी रहने से स्नातक की सेमेस्टर और ईयर एंड परीक्षाओं के साथ ही स्नातकोत्तर परीक्षाएं एक से डेढ़ माह आगे चली जाएंगी। इससे पीजी की प्रवेश प्रक्रिया अगस्त से आगे जा सकती है। लॉकडॉउन 30 अप्रैल तक गया तो, इससे विश्वविद्यालय एक मई तक ही खुल पाएगा।
इसके बाद विवि को परीक्षाओं की तैयारी के लिए करीब 15 दिन चाहिए। इससे जाहिर है कि 16 अप्रैल से होने वाली स्नातक की परीक्षाएं 15 मई के बाद ही शुरू होंगी। इस परीक्षा में यूजी अंतिम सेमेस्टर के करीब 30 से 35 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। 10 अप्रैल से स्नातकोत्तर डिग्री डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन भी शुरू नहीं हो पाया। वहीं विश्वविद्यालय की बीएड के लिए 18 मई को प्रवेश परीक्षा करवाने की योजना थी, वह भी सिरे नहीं चढ़ी।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत