पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो (अखिल) मंडी || "क्या भाजपा तक या कांग्रेस हमें तो बस कुर्सी से मतलब है।" लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सुखराम परिवार ने फिर रंग बदल दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम पोते आश्रय शर्मा सहित कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम और उनके पोते आश्रय ने आज दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। आश्रय मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। टिकट फाइनल हो गया है बस औपचारिक एलान होना बाकी है।

सीएम जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा का सवाल बने मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद रामस्वरूप को टिकट मिलने के बाद लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सुखराम परिवार ने फिर रंग बदला है।

2017 में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर दल बदल कर भाजपा में उर्जा मंत्री बने अनिल शर्मा ने लोकसभा चुनावों में अपनी ही पार्टी का प्रचार करने से हाथ खड़े कर दिए हैं और परिवार के लिए जयराम सरकार में अपना मंत्री पद भी दांव पर लगा दिया है।

सोमवार सुबह मंडी में सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात कर अनिल शर्मा ने कहा कि उनका बेटा आश्रय कांग्रेस ज्वाइन कर रहा है। कांग्रेस की तरफ से उसे टिकट का ऑफर है। खुद को धर्म संकट में बताते हुए उन्होंने भाजपा से प्रचार करने के लिए मना कर दिया। अनिल शर्मा ने कहा कि वह अपने पिता पंडित सुखराम और बेटे आश्रय के खिलाफ नहीं जा सकते जबकि कांग्रेस के लिए भी वह प्रचार नहीं करेंगे।

Report:-Akhil
©:AU
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए