युवक युवती को भगा कर ले गया, गांव वालों ने फूंका घर


हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो, (सैनी) सोलन || जिला सोलन के  औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के ढांग गांव में प्रेम प्रसंग के चलते हालात बेकाबू हो गए हैं. आरोप है कि एक समुदाय का लड़का दूसरे समुदाय की लड़की को लेकर भगा कर ले गया.

     .
इस पर  गुस्से में भीड़ ने  युवक के घर को आग लगा दी. आग इतनी ज्यादा भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और साथ लगते घास का ढेर भी खाक हो गया.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. पुलिस ने पूरे गांव को सील कर रखा है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि 23 साल की युवती को भगाने वाले युवकी की पहले ही शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं. एसपी बद्दी रोहित मालपानी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.युवक-युवती से जुड़ा यह मामला है.

क्या था मामला
बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय का पूरा परिवार ढांग गांव में रहता है जो कि प्रवासी बताए जा रहे हैं. बीते 15 सालों से यहां पर रहता है. यह लोग दूध बेचने का काम करते थे. आरोप है कि 26 मार्च को युवक दूसरे समुदाय की युवती को भगाकर ले गया. जिसके बाद से ही दूसरे समुदाय के लोगों में खासा रोष देखा जा रहा था.

बताया जा रहा है कि प्रवासी के घर को आग लगाई गई और प्रवासी परिवार मौके से भाग गया. फिलहाल, पुलिस ने पूरे गांव में को सील कर रखा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों की मानें कि पहले तो इस युवक के परिवार को गांव वालों ने रहने के लिए यहां जगह दी. लोगों का कहना है कि यह युवक पहले ही शादीशुदा है और युवती को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया है.
स्थानीय लोग इस पूरे घटना क्रम को लव जिहाद से भी जोड़कर देख रहे हैं. लोगों ने स्थानीय प्रशासन व सरकार से मांग की है कि जल्दी ऐसे लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आगे किसी युवती के साथ ऐसा ना हो सके. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Report:-Saini
©:NEH
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए