आजादी के बाद भी हिमाचल के कई स्कूलों में बिजली नहीं


हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो, (शर्मा) || हिमाचल में शिक्षा के कुछ मंदिर आजादी के 71 साल बाद भी अंधेरे में हैं। केंद्र हो या प्रदेश सरकार, दोनों ही शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक शिक्षा और विद्यार्थियों को हर सुविधा देने के लिए बड़े-बड़े दावे करती हैं। इसके बावजूद प्रदेश के 764 स्कूलों में आज दिन तक बिजली नहीं पहुंच पाई है।
     .
केंद्र सरकार ने घर-घर बिजली पहुंचाने का दावा किया। प्रदेश सरकार ने भी इस योजना का खूब गुणगान किया। लेकिन हकीकत यह है कि हर जगह आज तक रोशन नहीं हो सकी है। शिक्षा के हर मंदिर तक बिजली पहुंचाने में सरकारें सफल नहीं हो सकी हैं। प्रदेश के जो 456 प्राथमिक व 308 मिडल स्कूल बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं, वे दुर्गम क्षेत्रों में हैं। सर्दियों में इन स्कूलों में विद्यार्थी ठिठुरने को मजबूर होते हैं। मौसम खराब होने की स्थिति में इन क्षेत्रों में दिन में भी अंधेरे जैसी स्थिति हो जाती है। बिजली न होने के कारण विद्यार्थियों को अंधेरे में पढ़ाई करना कठिन हो जाता है। इससे प्रदेश के करीब 15 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं।
आज के युग में भी स्कूलों में बिजली न पहुंचना गंभीर मुद्दा है। स्कूलों में देश का भविष्य संवारा जाता है। यदि विद्यार्थी ही अंधेरे में रहेंगे तो उन्हें आधुनिक तकनीक से शिक्षा कैसे दी जाएगी। -चमन लाल शर्मा, अध्यक्ष, सीएंडवी शिक्षक संघ।
स्कूलों में बिजली न होना हैरान करने वाली बात है। सरकार हर घर में बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है। यदि स्कूलों में बिजली नहीं होगी तो डिजिटल एजुकेशन कैसे देंगे? -जीएस बेदी, अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ।
इतने स्कूलों में नहीं पहुंची बिजली
जिला,प्राथमिक,मिडल
बिलासपुर,1,4
चंबा,79,59
हमीरपुर,0,1
कांगड़ा,15,36
किन्नौर,2,0
कुल्लू,26,38
लाहुल स्पीति,70,6
मंडी,39,29
शिमला,131,78
सिरमौर,75,47
सोलन,16,10
ऊना,2,0
Report:-N.K Sharma
©:NEH
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से