शांता कुमार का टिकट कटना लगभग तय, जानिए क्यों चुनाव लड़ने से किया इंकार ?


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  || लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हिमाचल की चार सीटों से बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि हिमाचल के चार सांसदों में से दो के टिकट कट सकते हैं। वहीं कांगड़ा के भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद शांता कुमार ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने से इंकार किया है। उन्होंने अंतिम फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है। शांता ने कहा कि वह चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है।


शांता कुमार का कहना है कि वह चुनाव लड़ना नहीं लड़ाना चाहते हैं। इसलिए मैंने अपनी राय पार्टी के सामने रख दी है। अब पार्टी तय करेगी आगे की कार्यवाही। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में  शांता कुमार ने अपना यह पक्ष रखा था। इसी बीच उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती व मुख्यमंत्री जयराम से बातचीत कर लिया। जयराम और सतपाल ने बताया कि वह जल्द ही हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित करेगी।

Report:-Vikas
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए