CRPF के जवान ने अपने तीन साथियों को मारी गोली, बाद में खुद पर भी चला दी गोली




फाइल फोटो:AU

बट्टलवालि स्थित बटालियन (यूनिट) में बुधवार की देर रात सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने तीन साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मामूली विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसने खुद को भी दो से तीन गोलियां मार लीं।

घटना रात करीब पौने ग्यारह बजे की है। आरोपी सीआरपीएफ कर्मी कांस्टेबल अजीत सिंह यूनिट के परिसर में अपने तीन साथियों हेड कांस्टेबल जोगिंदर कुमार, हेड कांस्टेबल पोखर मल और हेड कांस्टेबल उमेद पाल के साथ बैठा था। इसी दौरान अजीत की साथियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर विवाद बढ़ गया।

इसके बाद आपा खोेते हुए अजीत ने इंसास राइफल से तीनों जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसके बाद उसने खुद को भी गोलियां मार लीं। गालियों की आवाज सुनकर यूनिट के अन्य जवान घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने सभी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दिल्ली निवासी जोगिंदर, राजस्थान के पोखर मल और रेवाड़ी निवासी उमेद की मौत हो गई।

आरोपी कानपुर के अजीत को दो से तीन गोलियां लगी हैं। उसे उधमपुर जिला अस्पताल से सैन्य अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, जवानों के बीच कहासुनी किस बात को लेकर हुई इस बारे में कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अस्पताल में मीडियाकर्मियों को अंदर जाने नहीं दिया गया।

जिनकी मौत हुई
हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह, दिल्ली
हेड कांस्टेबल पोखर मल, राजस्थान
हेड कांस्टेबल उमेद पाल, रेवाड़ी , हरियाणा

घायल व आरोपी जवान
कांस्टेबल अजीत सिंह, कानपुर, उत्तर प्रदेश



Report:-HCN Correspondent
©:AU
Himachal Crime News
J&K Bureau





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए